उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के समीप आगे चल रहे ऑटो को पीछे चल रहे ऑटो ने टक्कर मार दिया। जिससे आगे चल रहा ऑटो पलट गया और ऑटो पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर जाने की सलाह देते हुए दो की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकेती गाँव निवासी महेश की 42 वर्षीय पत्नी गोमती देवी थाना क्षेत्र के इन्द्रो गाँव निवासी राम कुमार का 60 वर्षीय पुत्र हरिश चन्द ऑटो पर सवार होकर शहर आ रहे थे।

जब ऑटो थाना क्षेत्र के नरतौली गाँव के समीप पहुंचा तभी पीछे से दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दिया। जिससे आगे चल रहा ऑटो पलट गया आटो पर सवार 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्रथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल तीन लोगों को घर जाने की सलाह देते हुए

गम्भीर रूप से घायल गोमती देवी को सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर करने के बाद हरिश चन्द को दूसरी एम्बुलेन्स से रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

