उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के भदबा गांव के समीप बाइक सवार रोड पर पड़े लोहे के पाइप से टकराकर गिर गया। जिससे बाइक पर सवार चालक पत्नी और मासूम पुत्र तीनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत सभी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी राजेश का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू अपनी 24 वर्षीय पत्नी आरती देवी और डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक को बीती रात बाइक पर सवार कर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

वहां से देर रात वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक गांव के समीप पहुंची तभी खेत की सिंचाई के लिए रोड पर लोहे के बिछाए गए पाइप से टकराकर बाइक गिर गई। जिससे पुत्र सहित दंपत्ति घायल हो गए हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने आरती देवी को प्रथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल पिंटू और उसके पुत्र कार्तिक को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

वहीं घायल पिंटू ने बताया जब हम लोग घर से निकले थे उसे समय रोड पर पाइप नहीं था। जब वापस देर रात लौटे तो रास्ते में लोहे का पाइप बिछा था। अंधेरे में हम समझ नहीं पाए पाइप से टकराकर हम लोग घायल हो गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

