उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली में स्थित सिविल कोर्ट के कम्पाउंड में बने सरकारी आवास में जिला जज के यहाँ चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नाशेपीर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय शिव शंकर का 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार उर्फ अन्नू जो जिला जज के यहां चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। उसको सिविल कोर्ट के कम्पाउंड में बना सरकारी आवास मिला हुआ है आज सुबह उसने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहीं साथ आए मृतक के बड़े भाई रमेश ने बताया मनोज आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। वापस आकर उसने फांसी लगा लिया, जानकारी होने पर उसको जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद से मृतक की पत्नी श्यामा देवी व 2 वर्षीय पुत्र नैतिक का रोरो कर बुरा हाल है। वही मृतक की पत्नी श्याम देवी ने बताया हमारे पति जिला जज के यहाँ चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे। आज बीती रात उनकी नाइट ड्यूटी थी सुबह वह ड्यूटी कर घर आये उसके बाद घर पर ही दुपट्टे का फंदा बना कर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

