G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में इंटेलिजेंस विंग व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 08 लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1,61,700/- रुपये (माल फड़ 1,46,500 /- रुपये, जामा तलाशी 15,200 /- रुपये) व 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज 10 दिसम्बर को इंटेलीजेंस टीम व सदर कोतवली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर खेलदार इमलियाबाग मोहल्ला निवासी स्व० मो० नासिर का 33 वर्षीय पुत्र शीबू उर्फ शहनवाज, महाजरी मुराइनटोला मोहल्ला निवासी स्व० सफीक अहमद का 35 वर्षीय पुत्र लतीफ अहमद, मासवानी मोहल्ला निवासी अबरार का 25 वर्षीय पुत्र आशीफ, जूली सिंह वाली गली आईटीआई रोड, हरिहरगंज मोहल्ला निवासी स्व० अरुण कुमार दीक्षित का 22 वर्षीय पुत्र शिया दीक्षित, गौतम नगर हरिहरगंज मोहल्ला निवासी महेश प्रसाद त्रिपाठी का 31 वर्षीय पुत्र शिवम त्रिपाठी, शातिनगर ज्वालागंज मोहल्ला निवासी स्व० ज्ञानचंद का 26 वर्षीय पुत्र बलराम, सैय्यदबाडा, आबूनगर मोहल्ला निवासी स्व० अजीज अहमद का पुत्र कफील अहमद, धोसियाना ज्यालागंज मोहल्ला निवासी शोहराब खान का 40 वर्षीय पुत्र महताब सभी जुंवांडियो को हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते मय मालफड़ 1.46,500/-रूपये व जामा तलाश 15,200 /- रूपये व 52 अदद ताश की पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 532/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share