उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की।सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव के समीप ट्रेन की चपेट में आकर सेवा निवृत्त दरोगा की मौके पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में।लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार के अस्ती निवासी स्व0 मैकू का 68 वर्षीय पुत्र चन्द्रभान जो झारखण्ड में एसआई के पद से सेवा निवृत्त हुआ था। बताते है कि सोमवार की दोपहर झारखण्ड किसी काम से जाने के लिए पैदल रेवले लाइन के किनारे से स्टेशन आ रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र बबलू ने घटना के बाबत जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

