G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में डिजीशक्ति योजना के तहत छात्र–छात्राओं को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘डिजीशक्ति योजना’ शुरू की गई है, के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों में युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किये जा रहे हैं, जिसके क्रम में चिकित्सा महाविद्यालय में 35 छात्र/छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। टैबलेट प्राप्त करने पर छात्र/छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए, टैबलेट उच्चतर शिक्षा हेतु सदुपयोग करने की प्रतिज्ञा ली।

उसके बाद जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज की निर्माण कार्यदाई संस्था (सीएनडीएस) एवं प्राचार्य मेडिकल कालेज के साथ बैठक कर निर्माण की प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डा० आर०पी० सिंह, प्रधानाचार्य, मेडिकल कालेज, डा० पी०के० सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, डा० प्रदीप कुमार, मेडिकल कॉलेज सहित समस्त संकाय सदस्य, एस०आर, जे०आर०, कर्मचारीगण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share