G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बाँदा सागर मार्ग पर चकसकरन गांव के समीप स्थित डी०के० ईट भट्टे के पास खेल रही दो मासूम बालिकाओं को जेसीबी ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बालिका घायल हो गई, घायल अवस्था में तुरन्त उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बालिका की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी राज बहादुर और गाँव निवासी शिव राज अपने परिवार सहित गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गाँव के समीप स्थित ईट भट्टे में काम करते हैं।

राजबहादुर की चार वर्षीय पुत्री सुमन और शिवराज की चार वर्षीय पुत्री रिया दोनों भट्टे के समीप खेल रही थी। तभी काम कर रही जेसीबी ने दोनों बालिकाओं को टक्कर मार दिया। जेसीबी की टक्कर से दोनों मासूम बालिकाएं घायल हो गई, तो उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने एक को इलाज के बाद घर जाने की सलाह देते हुए दूसरी की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

वही साथ आये घायल बच्ची सुमन के पिताराज बहादुर ने बताया हम लोग बहुवा रोड पर स्थित डी०के० ईट भट्टे में काम करते है वही भट्टे के समीप बच्चियां खेल रही थी। तभी दीवार की बगल से आई जेसीबी ने बच्चियों को टक्कर मार दिया। जिसमें सुमन और रिया दोनो घायल हो गई है। रिया की चोट ज़्यादा होने पर उसको डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share