G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के 12 मील चौराहे पर साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से छात्रा रोड पर गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भगला का पुरवा गांव निवासी रमेश की 14 वर्षीय पुत्री प्रीती जो हुसैनगंज थाने के समीप स्थित आकाश इंटर कॉलेज की कक्षा 8 की छात्रा है।

वह रोज की भांति आज भी साइकिल पर सवार होकर घर से स्कूल पढ़ने के लिए जा रही थी। जब वह 12 मील चौराहे के पर पहुंची तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से छात्रा रोड पर गिर कर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां छात्रा के परिजनों के पहुंचते ही डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share