उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गाँव मे सरकारी कूड़ा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी चालक दबकर घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी अमरनाथ का 35 वर्षीय पुत्र राम किशोर जो भिटौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत भिटौरा गाँव मे लगी कूड़ा उठाने की गाड़ी का चालक है। आज जब वह ग्राम प्रधान के दरवाजे से गाड़ी लेकर गाँव का कूड़ा उठाने जा रहा था। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी चालक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए भिटौरा स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

जहाँ घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ डॉक्टर ने प्रथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। साथ आई घायल की पत्नी गीता देवी जो भिटौरा में आशा बहु के पद पर कार्यरत है उसने बताया कि हमारे पति भिटौरा ग्राम सभा मे कूड़ा गाड़ी चलाते है आज सुबह गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें वह घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

