फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौशपुर गांव में नए मकान के निर्माण कार्य में लगा मजदूर बल्ली टूटने से छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के जिंदई गांव निवासी शिव बली का 50 वर्षीय पुत्र राम सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति कल वह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौशपुर गांव में हो रहे नए मकान के निर्माण कार्य में लगा था। वहाँ मकान की छत डाली जा रही थी।

उसी में काम करते समय छत में लगी बल्ली टूट गई और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share