उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गाँव में गुरूवार की देर शाम सदिग्ध अवस्था मे युवती ने घर के अन्दर फासी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतिका के पिता ने दामाद पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार परशुरामपुर गांव निवासी सोहन पासवान का पुत्र सोनू दो साल पूर्व मेडीलाल पासवान निवासी फरीदपुर थाना थरियाव की 18 वर्षीय पुत्री रामिनी देवी को भगा कर ले गया था। जिस पर पिता ने थाने में पुत्री को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। दो साल बीतने केा बावजूद भी सोनू ने रामिनी से शादी नही किया था बिना शादी के वह अपने साथ रखे था। गुरूवार की देर शाम सदिग्ध अवस्था में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

