उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा नगर पंचायत क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड़ सुजरही के समीप स्थित रैन बसेरा का खागा एसडीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। शुक्रवार को दोपहर को खागा एसडीएम अजय कुमार पान्डेय ने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि रैन बसेरा के काउंटर मे साफ सफाई रहनी चाहिए। इसी के साथ-साथ पूरे परिसर को सफाई रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कहा कि ठंड से बचने के लिए सभी बिस्तरों को धूप में रख कर सुखाने के निर्देश दिए। और एक दर्जन नए चादर खरीदने के भी निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में रैन बसेरा बनाए जाने के लिए भी वार्ता किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी के अलावा कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

