उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम में बिदंकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें विभागीय अधिकारियों ने अधीक्षक तथा अन्य चिकित्सकों तथा कर्मचारियों से व्यवस्थाओं जांच पडताल करते हुए कर्मचारियों में जानकारी ली गई। और बेहतर कार्य के लिए कडें निर्देश भी दिए। शुक्रवार को क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस लक्ष्य एवं मुस्कान सर्टिफिकेट का स्टेट एसेसमेंट स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूदा हालात में चिकित्सकों की संख्या व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की आई टीम की डॉक्टर दीप्ति शुक्ला ने बच्चों के प्रसव की व्यवस्था के बारे में महिला चिकित्सकों तथा कर्मचारियों से जानकारी ली गई और कौन सी बेहतर व्यवस्था हो सकती है। इसके बारे में भी बात किया ताकि उच्च अधिकारियों को लिखकर व्यवस्था में और सुधार लाया जा सके। ताकि आम जनता को उसका लाभ मिल सके टीम में मौजूद राजन प्रसाद सिंह ने चिकित्सकों तथा कर्मचारियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं के बारे में जनता से जानकारी प्राप्त की और कहा कि सभी लोग अपना काम जिम्मेदारी से करें यदि कोई दिक्कत है तो बताने का काम करें। ताकि और व्यवस्था हो सके इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव में गिरी भी मौजूद रहे इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिनों का स्टेट असेसमेंट हहै। शुक्रवार को पहला दिन था शनिवार को भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

