G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर लोधी गंज शालीमार होटल के समीप अचेत अवस्था में अज्ञात युवक के पड़े होने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर लोधी गंज शालीमार होटल के समीप लगभग 42 वर्षीय अज्ञात युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो लोगो ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज उमेंद्र प्रताप सिंह उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यरी हाउस में रखवा दिया। वहीं चौकी इंचार्ज ने बताया कि हमको सूचना मिली की शालीमार होटल के पास एक युवक अचेत अवस्था मे पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उसको वहां से उठाकर इलाज के लिए यहाँ लेकर आए तो डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share