उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित मुगल चक गांव के समीप ओवर ब्रिज पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बाइक सवर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय मोहन सलेमपुर गांव निवासी स्वर्गीय पृथ्वी पाल का 45 वर्षीय पुत्र घनश्याम बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक नेशनल हाईवे 2 पर चक मुगल गांव के समीप स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंची। तभी रोड से निकला तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से घनश्याम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

