G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप रोड पार करते समय बाइक सवार ने युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज।के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी धर्म सिंह का 45 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र सिंह घर से किसी काम के लिए माहिच मंदिर आया था।

जब वह नेशनल हाइवे 2 पर रोड पर करने लगा तभी बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से भूपेंद्र सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसका इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share