G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में किशोर ने पत्नी से झगड़ा कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी छोटू राजपूत लोधी का 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार लोधी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ आए परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार ने प्रेम विवाह किया था। उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share