G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बडेघाट यमुना नदी के किनारे जमीनी विवाद को लेकर सरेशाम ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना स्थल 300 मीटर की दूरी पर मृतक की मोटर साइकिल बरामद हुयी। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुची वहीं फॉरेन्सिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य को लिया। साथ ही मृतक की जेब से मिले मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बताते चले की असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन गांव निवासी भुननू सिंह का 22 वर्षीय पुत्र आशू सिंह का शव बडेघाट यमुना नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया। बताया जाता है कि उसकी जमीनी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या की गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिश ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया। मृतक प्रतिदिन बांदा जनपद के मरका खदान से मोरंग ढोने का काम करता था और वह दोपहर खाना के बाद बांदा जाने की बात कह कर निकला था। तभी उसकी हत्या कर दी गयी है वहीं मृतक की मां विमलेश देवी ने बताया कि परिवारिक जमीनी रंजिश चली आ रही थी। रोड की एक बीघा जमीन कब्जे को लेकर आये दिन कहा सुनी होती थी। जिसको लेकर उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या की गयी है। वही थाना क्षेत्र के जरौली गाँव में अरहर के खेत में अर्द्ध नग्न अवस्था में मिली किशोरी के शव को जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहीं दोनो हत्याओं को जोड कर चल ही है कि हो सकता है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनो की गोली मारकर हत्या की गयी। मृतका गौरी पुत्री योगेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू सिंह ने अभी इस मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। हालाकि इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड कर चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने के बाद ही आगे की जांच की जायेगी। जबकि ग्रामीणों के बीच युवक किशोरी की हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाए दबी जबान में कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share