G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए अंतर्जनपदीय शातिर हिस्ट्रीशीटर आरोपियो को ललौली थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार उनके कब्जे से 07 अदद तमंचा निर्मित, 03 अदद तमंचा अर्ध निर्मित, 02 अदद कारतूस व शस्त्र बनाने के उपरकरण बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 13.12.2024 को थाना ललौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रांर्तगत नहर कोठी खण्डहर बहद ग्राम सिधाव थाना ललौली पर दबिश देखर हिस्ट्रीशीटर आरोपी मनोज निषाद उर्फ मझोली पुत्र विजय पाल निवासी अमिलिहा डेरा मजरे अढावल थाना ललौली उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से 06 अदद तमंचा नाजायज निर्मित 315 बोर व 02 अदद अर्थ निर्मित तमंचा 12 बोर, 01 अदद अर्ध निर्मित तमंचा 315 बोर व 01 अदद तमंचा 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व बनाने के उपकरण बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 275/2024 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया। आरोपी थाना स्थानीय का HS है, जो थाना क्षेत्र व गैर जनपद में अवैध तमंचा बेचने व लूटपाट चोरी की घटना कारित करता है जिसके विरुद्ध लगभग एक दर्जन मुकदमें दर्ज है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share