उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डोलेपुर गांव के समीप बाइक से अपने माँ की अस्थियां विसर्जन करने जाते समय रास्ते मे बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी गोपाल के 60 वर्षीय पुत्र अरविंद की मां का एक दिन पूर्व देहांत हो गया था।

वह मां की अस्थियों को विसर्जन करने गांव निवासी उमेश चंद की 25 वर्षीय पुत्र मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के डोलेपुर गांव के समीप पहुंची तभी सामने से दूसरी बाइक सवार आ गया। वह अपनी बाइक पर लकड़ियां लादे हुए था। उन्ही कलड़ियो से उसकी बाइक भिड़ं गई। जिससे अरविंद व मनीष दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मनीष को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए, राजेश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

