G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार पिता, पुत्री, नाती, तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के मंगरी गांव निवासी स्वर्गीय इब्ने हसन की 35 वर्षीय पत्नी अफसाना बेगम 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अयान को लेकर अपने पिता शफीक अहमद पुत्र स्व.फक्कू शाह सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धाने मऊ गाँव रिश्तेदारी में जा रही थी। जब रिक्शा राधा नगर थाना क्षेत्र के नेवलापुर गांव के समीप पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शे पर सवार शफीक अहमद, पुत्री अफसाना बेगम और नाती मो० अयान तीनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शफीक अहमद व अयान को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल अफसाना बेगम को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share