G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कर असोथर थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार साले-बहनोई दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राम आशरे का 30 वर्षीय पुत्र और थाना क्षेत्र के अररा गांव निवासी चंद्रभान का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे।

जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार जगदीश व उसका साला दीपक दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share