उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप ऑटो और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव निवासी महादेव का 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप पहुंची।

तभी ऑटो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो की टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए परिजनों के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

