उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मनमोहन पुर गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी श्रीराम का 40 वर्षीय पुत्र राकेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव के समीप पहुंची। तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार राकेश घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद साथ आए परिजनों के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते हैं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share