उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की शंकर नगर गाँव के समीप पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राहगीर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन का 85 वर्षीय पुत्र राजेंद्र किसी काम से पैदल शंकर नगर जा रहा थाम तभी रोड से निकले बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया।

बाइक की टक्कर से राजेंद्र रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए परिजनों के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

