उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव के समीप ऑटो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बबुल्लापुर गांव निवासी रज्जन सिंह का 45 वर्षीय पुत्र संतोष सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव के समीप पहुंची। तभी ऑटो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो की टक्कर से बाइक सवार संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद साथ आये परिजनों के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

