G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइको की अपने सामने से हुई भिड़ंत में हादशा हुआ। हादसे में गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे पत्रकार को नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बिंदकी तहसील परिसर के सामने हुआ। पुरानी बिंदकी मोहल्ला निवासी एक अखबार के प्रतिनिधि आनंद प्रकाश कपाड़िया अपने पिता के लिए बाइक पर सवार होकर पान लाने बाजार गए थे। बाजार से लौट रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में आनंद के साथ दूसरे बाइक सवार को भी चोटे आई। उक्त बाइक सवार काफी दूरतक गाड़ी के साथ घिसटता चला गया। इसी वजह से किसी का पत्रकार पर दिमाग नहीं गया। और वह सभी उसी को बचाने के लिए भागे। पत्रकार के नाक पर चोट लगने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका उनकी मौत हो गई। आनंद विवाहित थे लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण उनका दांपत्य जीवन लंबे समय से अलग-अलग था। यही कारण रहकर जब पिता को मुखाग्नि देने की बारी आई तो यह रस्म साथ रहने वाले भांजे ने निभाई। हालांकि इस दुख की घड़ी में पत्नी और उनके परिवार के लोग सामने आए लेकिन उन्हें आगे आने का मौका नहीं मिल पाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share