G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिदंकी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत अमौली कस्बे में 153 वे ऐतिहासिक मेले का विधायक जयकुमार जैकी ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में शहरों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों की भीड़ पहूंचती है। जोकि 15 दिनों तक लगातार मेला लगा रहेता है। मेले में कानपुर, फतेहपुर, बाँदा, हमीरपुर, कानपुर देहात आदि जनपद के दुकानदार एक सप्ताह पूर्व से अपनी दुकानें सजाए जा रहे है। मेले में सैकड़ों दुकानदारों के साथ कई सर्कस व झूलें इत्यादि पर खरीददारी सहित आनन्द लेने के लिए हजारों की संख्या पर एक माह प्रतिदिन भीड़ उमड़ती रहती है। व रात्रि पहर श्री रामलीला का मंचन भी होता रहता है। मेला कमेटी के द्वारा दुकानदार व दर्शकों को शौचालय, बिजली, पानी इत्यादि की सुविधा का स्थायी निदान कराने की अपेक्षा से प्रति वर्ष आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक के द्वारा ही कराया जाता है। अमौली मेले में बहुत पुराने समय से क्षेत्र के ग्रामीण लोग अपनी बहन व बेटियो के शादी सम्बंद आदि इसी मेले में तय कर के आवश्यकता में उपयोग लायी जाने वाले सामान की भरपूर खरीददारी करते है। कमेटी अध्यक्ष- ने बताया कि मेले में सात बीघा भूमि परिषर मौजूद है। जिस पर 10 रुपए फुट दुकानदारों को आवंटित किया जाता है। प्रतिवर्ष मेले में जो भी धन एकत्रित होता है उसी से मेले में झांकी, सवारी, लगाई जाती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share