G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन गांव निवासी भुननू सिंह के 22 वर्षीय पुत्र आसूं सिंह का 13 दिसंबर को शाम 6 बजे यमुना नदी में बने पुल के कुछ ही दूरी पर हत्यायुक्त शव को पुलिस ने बरामद किया गया था। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना के 12 घंटे बीतने के बाद नजदीक गाँव जरौली निवासी योगेन्द्र सिंह की नाबालिग लड़की का हत्यायुक्त शव गांव के मजरे राजाराम पाल के डेरा में शोभा सिंह के अरहर के खेतों में मिला हुआ था। जिसकी खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं 24 घंटे के अंदर एक युवक और एक युवती की हत्या से पुलिस की नींद उड़ गई। घटना की जांच करने में फारेसिंक टीम, एसओजी, पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, सीओ थरियांव, सीओ खागा, पांच थानों का फोर्स पहुंचकर स्थिति को परिजनों से पड़ताल की गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। देर रात्रि में दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को घर में परिजनों को सुपुर्द किया गया रविवार की सुबह मृतक आंसू सिंह का अंतिम संस्कार कौहन गांव में यमुना नदी के किनारे पुल के नीचे किया गया। वहीं नाबालिग युवती का अंतिम संस्कार जरौली गांव में यमुना नदी के किनारे शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस की मौजूदगी में किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के निर्देशन में घटना के जल्द खुलासे के क्रम में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। जल्द ही घटना के खुलासे की बात पुलिस बता रही हैं। वही
फारेसिंक टीम की जांच के दौरान नाबालिग युवती के सीने में धारदार औजार से वार भी किए जाने के साथ ही तीन गोलियां मारी गई है। जिसमे दो बुलेट शव के नीचे जमीन में दबे मिले। जिसे खोदकर फारेसिंक टीम ने निकाला इससे यही साबित होता है कि युवती को बड़ी बर्बरता से मारा गया है। वही घटना के चौबीस घंटे में डबल हत्याकांड से हरकत में आया प्रशासन वहीं घटना स्थल में आई जी रेंज प्रयागराज के आने की खबर से प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहने के साथ ही गांव से लेकर घटना स्थल को छावनी में तब्दील करते हुए आधा दर्जन थानों की फोर्स के साथ ही एक कंपनी पीएसी, दंगा नियंत्रण टीम, पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, थरियांव, खागा सीओ मौजूद रहे लेकिन आई रेंज प्रयाग राज का कार्यक्रम निरस्त होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। मृतक आंसू सिंह की मां कमलेश देवी ने बताया कि हमारा किसी से कोई विवाद नहीं था 2021 में ग्राम समाज की जमीन को लेकर गांव के ही गुड्डू सिंह से मुकदमा चल रहा है। हम पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस घटना का सही खुलासा होना चाहिए निर्दोष फंसने न पाए दोषी बचने न पाए‌। रविवार को सुबह से ही एडिशनल एसपी, सीओ थरियांव, सर्विलांस टीम, एसओजी टीम खुलासे के क्रम में लगी रही। इस मामले में एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों हत्याकांड का मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। हर पहलू पर पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। सत्यता आने के बाद जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share