G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया निवासी चंद्रबली का 32 वर्षीय पुत्र भुवनेश्वर तिवारी ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई रामेश्वर ने बताया कि मृतक की पहली शादी 9 वर्ष पूर्व प्रियंका नामक महिला हुई थी। उस पत्नी से प्रियंसी नामक पुत्री ने जन्म लिया उसके बाद उस पत्नी की मौत हो गई। तो मृतक ने दूसरी शादी सारिका नामक महिला से किया। जिससे दो बेटियो ने जन्म लिया उसके बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद रहने लगा जिसके चलते भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share