उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियावं थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने जंगल में अपने मफलर से गले में फंदा लगाकर बाबुल के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर हाल।बेहाल होता रहा। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरा मजरे सुकूइं गाँव निवासी यशवंत लोधी का 26 वर्षीय पुत्र केशन चंद्र उर्फ गगन लोधी घर मे बताकर रात्री 9 बजे खेत में मटर की रखवाली करने के लिए गया था। लेकिन फिर वहां से सुबह तक घर वापस नहीं तो पतिज्ञो ने सोचा कि सुबह तक वापस आ ही जाएगा। लेकिन सुबह तक घर नहीं आया।जिससे परिजनों को चिंता हुई तो भाई अशोक कुमार गाँव से बाहर खेत में भाई को देखने के लिए गया आस पास खेत में देखा तो केशन चंद्र कहीं नहीं दिखाई पडा। भाई पास के जंगल की तरफ गया तो देखा कि भाई बबूल के पेड़ मे लटक रहा था। भाई का शव पेड़ पर लटका हुआ देख बड़ा भाई बेहाल हो गया।और घर जा कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुचें परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को।कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक की माँ मिठनियां देवी ने बताया कि मृतक छोटा भाई शराब बहुत पीता था। जिसके चलते भाइयों में आपसी कहा-सुनी होती रहती थी। जिसके चलते मृतक पुत्र से और भाइयों से तीन दिन पूर्व कहा सुनी हुई थी। जिससे चलते भाइयों से बोल चाल बंद था। माँ ने बताया कि मृतक छोटा पुत्र हार्वेस्टर मशीन का ऑपरेटर भी था। वही मृतक की माँ मिठनिया भाई अशोक कुमार, गंगा, गायत्री,।रेखा, संगीता, मीना का रो रोकर बुरा हाल रहा, वही थारियावं थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और घटना स्थल पर अन्य बिंदु पर जांच पड़ताल किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

