उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नहवईया गांव में महिला ने परिवारिक कलह के चलते घर मे जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नहवईया गांव निवासी राजेश कुमार की 32 वर्षीय पत्नी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share