G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप पेड़ पर चढ़कर जानवरों के लिए पत्ती तोड़ते समय युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी यार मोहम्मद का 35 वर्षीय पुत्र गुफरान गांव के समीप स्थित गूलर के पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रहा था।

तभी उसका पर फिसला और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share