G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रो में दो महिलाएं ठंड की चपेट में आकर गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। जिनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित करते हुए, दूसरी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सौनिया गांव निवासी कमलेश की 40 वर्षीय पत्नी कमला देवी आज सुबह ठंड की चपेट में आकर अचेत हो गई।

परिजन उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। साथ आये मृतिका के परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए। साथ आए मृतिका के प्रति कमलेश ने बताया की मृतिका हमारी पत्नी है वह आज सुबह घर से राधा नगर थाना क्षेत्र के रघुवंशपुरम आई थी।

तभी ठंड की चपेट में आकर अचेत हो गई इलाज के लिए अस्पताल लाये तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी गया दीन की 60 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी की।तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। असपताल साथ आई गायत्री देवी के पुत्र लाल बहादुर की पत्नी रन्नु देवी ने बताया आज सुबह हमारी सास घर पर नहा रही थी।

तभी अचानक ठंड लगकर उनकी तबियत बिगड़ गई तो इलाज के लिए यहाँ लेकर आये तो यहाँ डॉक्टर कानपुर ले जाने के लिए कह रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share