G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालीपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालीपुर गांव निवासी सुरेंद्र का 28 वर्षीय पुत्र अभिनव व गांव निवासी राकेश बाबू का 18 वर्षीय पुत्र अवनीश गुप्ता दोनों मित्र बाइक पर सवार होकर गांव के समीप स्थित खेत जा रहे थे। जब उनकी बाइक गांव के बाहर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों मित्र घायल हो गए हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई। तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share