G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पलवा विजईपुर के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अकोडिहा गांव निवासी नरेंद्र सिंह का 41 वर्षीय पुत्र शुमेर सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र के पलवा विजईपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।जिससे बाइक चालक शुमेर सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हों गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

By

Share
Share