उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सांवत गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी आशा राम का 25 वर्षीय पुत्र धनंजय बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के सांवत गांव के समीप पहुंची।

तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी घायल के पिता आसाराम ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

