उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के कौशाम्बी जनपद के बॉर्डर पर अनियंत्रित बाइक सवार युवक खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के बरौला गांव निवासी स्वर्गीय बोधन लाल का 35 वर्षीय पुत्र राज करन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए बांदा जनपद जा रहा था। जब उसकी बाइक फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के कौशाम्बी बॉर्डर पर पहुंची। तभी बाइक नियंत्रित होकर खंती में जाकर गिर गई। जिससे बाइक चालक राज करन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए धाता स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share