G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ले में एक बालक घर की छत पर खेल रहा था तभी वह खेलते खेलते छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के खनतवाँ गांव निवासी किशन का 8 वर्षीय पुत्र हिमांशु जो 5 दिन पूर्व राधा नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ले में अपने मौसिया राजेंद्र के घर आया था। आज दोपहर वह घर की छत पर खेल रहा था तभी खेलते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी उसके मौसिया राजेंद्र को हुई तो तुरंत अचेत अवस्था मे उसको मोटर साइकिल से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर ले जाने की सलाह दी। वही खबर लिखे जाने तक उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share