G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक नहर में गिरने से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी राम कुमार का 19 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार और स्वर्गीय कल्लू का 70 वर्षीय पुत्र सूरजपाल दोनों बाईक पर सवार होकर मलवा थाना क्षेत्र आए थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सूरज पाल को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share