G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव में घर के समीप खेलते समय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी जीतू सोनकर का 2 वर्षीय पुत्र हनी कुमार सोनकर घर के समीप खेल रहा था। तभी खेलते समय घर के समीप स्थित तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया की 19 दिसंबर को बच्चा खेलते समय अचानक गायब हो गया। हम लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे, तभी तालाब में उसका शव उतराता हुआ दिखाई दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share