G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सांतो धरमपुर गांव निवासी अमर सिंह का 45 वर्षीय पुत्र लाल सिंह गुरूवार की देर रात थरियांव किसी काम से आ रहा था। जब वह रेलवे क्रासिंग पार करने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share