G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के माधवपुर गाँव में युवक ने मानसिक तनाव मे घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के माधवपुर गाँव निवासी धर्मेंद्र कुमार के 22 वर्षीय पुत्र शिवम ने घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बहनोई ने बताया कि साला आर्मी की तैयारी कर रहा था, मेडिकल में आंखों में कुछ कमी की वजह से बाहर कर दिया गया था। पुलिस में भी भर्ती होने के लिए देख रहा था। उसी के चलते मानसिक तनाव रहने लगा तभी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share