उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला के थरियांव थाना क्षेत्र के नवइया गांव में महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसका इलाज कानपुर में चल रहा था। जिसकी उपचार दौरान मौत हो गई। बताते चलें कि नवइया गांव निवासी राजेश कुमार लोधी की पत्नी मीना देवी का विगत 17 दिसंबर को सास कलावती व पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल लाए थे। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां सुनीता देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही सास व पति बाइक को लेकर आए दिन मारापीटा करते थे। मांग पूरी न होने पर जबरन उसकी पुत्री को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पति राजेश कुमार लोधी का कहना है कि मांग को लेकर किसी तरह की कोई लड़ाई हो गई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share