उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर भटपुरवा गाँव की मोड पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के पीर मोहम्मदपुर उर्फ पीरापुर गाँव निवासी स्व. फूल चन्द्र का 28 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार थाना क्षेत्र के मुरांव मंडा सराय में मेडिकल स्टोर संचालक था। शाम को दुकान बंद करने के पश्चात वह अपने घर जा रहा था जब उसकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र मनमोहनपुर भटपुरवा गाँव की मोड पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अशोक कुमार साहू परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता चिराग था। बड़ी बहन अर्चना देवी की शादी 2 वर्ष पूर्व पड़री गांव में हुई थी। जबकि छोटी बहन मोना 14 वर्ष की है। मृतक अशोक घर में दो बहनों में अकेला भाई था। पिता फूलचंद्र की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। बहन सहित माता ज्ञानमती का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मोनू कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी नौबस्ता मंडा सराय थाना थरियांव ने थाना हथगाम ने फौती सूचना दी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share