G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर भिटौरा बाईपास के समीप अज्ञात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। वहां की टक्कर से बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी जगनमोहन का वर्षीय पुत्र संदीप बाइक पर सवार होकर के चौडगरा से वापस अपने घर जा रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित नेशनल हाइवे 2 पर भिटौरा ओवर ब्रिज के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक अनियंत्रित होकर के डिवाइडर से टकरा गई। और बाइक सवार संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट लाल बाबू ने घायल अवस्था मे संदीप को प्राथमिक उपचार के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share