उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेशन पर आज सूचना मिली कि ट्रेन में एक यात्री अचानक अचेत हो गया है। ट्रेन को स्टेसन पर रोककर अचेत अज्ञात युवक को उतारा गया। प्राथमिक उपचार के बाद जब कोई लाभ होता दिखाई नही दिया तो जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहा डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार आज फतेहपुर रेलवे स्टेसन पर सूचना मिली कि 12311 हावड़ा कालका मेल में एक यात्री अचानक अचेत हो गया है।

ट्रेन जब स्टेसन पर पहुंची तो उस यात्री को स्टेसन पर उतार कर प्राथमिक उपचार किया गया। लाभ न होने पर सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी आशीष कुमार व पायलेट अनूप कुमार के साथ हेड कॉन्सटेबल आरपीएफ शमसुद्दीन ने उस अज्ञात लगभग 35 वर्षीय युवक को अचेत अवस्था मे जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share