G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के नेशनल हाइवे 2 पर थरियांव थाना क्षेत्र के महिचा मंदिर ओवर ब्रिज के समीप ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया गांव निवासी साधु का 42 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार को खेत मे नलकूप लगवाना था।

उसने बिजली विभाग में समान के।लिए अप्लाई किया था। बिजलीं विभाग से समान रिलीज होने पर ट्रैक्टर से सामान लेकर गांव लौट रहा था। तभी थरियांव थाना क्षेत्र के महिचा मंदिर ओवर ब्रिज के समीप ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर पर सवार नरेंद्र घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share