उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ले में निर्माण धीन घर की छत से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ला निवासी सकठू पाल का 20 वर्षीय पुत्र राम खेलावन पाल के भतीजे के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था।

आज दोपहर में राम खेलावन मकान के निर्माण कार्य को देखने छत पर चढ़ा तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share