G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रो में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से दोनो के चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सुधावां गांव निवासी राज किशोर का 32 वर्षीय पुत्र श्याम मोहन जो रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज अपना रिक्सा लेकर बहुवा कस्बा जा रहा था तभी कलेरवा ताला के समीप उसका रिक्शा नियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्सा चालक श्याम मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह मलवा थाना क्षेत्र के कोरांई गांव निवासी कामता प्रसाद का 33 वर्षीय पुत्र शशिकांत अपना ई-रिक्शा लेकर किसी काम से गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे गया था।

तभी उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शा चालक शशीकांत घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी त्रिपुरारी व पायलट बृजेश कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share